जालंधर ब्रीज: लगातार बढ़ रही गर्मी और लोगों को होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ज़ोन नंबर-7 इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्वच्छ और ठंडे पेयजल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए वाटर फिल्टर स्थापित किया गया है। यह पहल बी. एंड आर. ब्रांच के जे.ई. कार्तिक द्वारा की गई, जिनके प्रयासों से इस क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और यहां आने वाले आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
गर्मी के मौसम में साफ और ठंडा पानी मिलना एक बड़ी जरूरत बन जाता है। ऐसे में इस वाटर फिल्टर की स्थापना से दफ्तर में कार्यरत स्टाफ के साथ-साथ रोज़ाना आने वाले लोगों को अब पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी बचाव होगा।
इस मौके पर ओ. एंड एम. ब्रांच के जे.ई. सुनील कुमार, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान हरजीत बॉबी, चेयरमैन रजिंदर सभरवाल, उप प्रधान योगेश शर्मा और सेक्रेटरी संजीव मुदगिल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा राहुल, रोहित गिल, अनिल मट्टू, राज कुमार, राजदीप, सन्नी, हुस्न लाल, आशीष समेत कई अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित से जुड़े कार्य किए जाते रहेंगे ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित