जालंधर ब्रीज: जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर नरिंदरसिंह ने आज बताया कि जिले भर में प्रवासी मजदूरों को एफ.टी.एल. 5 किलोग्रामएल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान किए जा रहे है, ताकि उन्हें अपने रोजाना खाना पकाने कीजरूरतों को पूरा करने में कोई मुश्किल न आए।
उन्होंने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों तक गैस सप्लाई की आसानपहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष कैंप भी लगाए जारहे है। इस पहल के तहत आज हेमको ग्रुप लिमिटेड में एक कैंप लगाया गया, जहांजरूरतमंद मजदूर परिवारों में लगभग 20 एफ.टी.एल. सिलेंडर वितरित किए गए।
कैंप में डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह और हेमको ग्रुप लिमिटेड केचेयरमैन शाम गुप्ता भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबलएल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराकर उन्हें सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनके रोजमर्राके जीवन में कोई असुविधा न हो।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल