जालंधर ब्रीज: “युद्ध नशों विरुद्ध” को 282वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज राज्यभर में 298 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान 70 एफआईआर दर्ज कर 89 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 282 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 39,711 हो गई है।
इन छापों के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से 6.7 किलो हेरोइन, 350 ग्राम अफीम, 2382 नशीली गोलियां और 5080 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ इस जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5-सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।
इस ऑपरेशन में 63 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 900 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक टीमें राज्यभर में 298 छापेमारी अभियानों में शामिल रहीं। दिनभर चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 311 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
राज्य सरकार ने नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति — एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ई डी पी) — लागू की है। इसी क्रम में ‘डी-एडिक्शन’ पहल के तहत पंजाब पुलिस ने आज 27 व्यक्तियों को नशामुक्ति एवं पुनर्वास उपचार कराने के लिए तैयार किया है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया
पंजाब सरकार ने नौजवानों को नशों से दूर रखने के उद्देश्य से खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब क्रिकेट लीग को दी मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंदन ग्रेवाल ने नगर निगम जालंधर कम्प्लैक्स में बाबा साहिब डा.भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा का किया उद्घाटन