जालंधर ब्रीज: 21 नवम्बर 2025 को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब के नेतृत्व में पंजाब के फरीदकोट, फाजिल्का एवं फतेहगढ़ साहिब जिले में विशाल शिविर का आयोजन किया जायेगा. पंजाब नेशनल बैंक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब के उप महाप्रबंधक रामकिशोर मीना द्वारा बताया गया कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी “आपकी पूंजी -आपका अधिकार” जन जागरण अभियान 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025 तक चलाया गया है जिसके तहत अग्रणी जिला प्रबंधको द्वारा सभी वित्तीय संस्थाओ से संपर्क करते हुए भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार उक्त जिलो में विशाल शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमे बैंक, बीमा ,पेंशन एवं म्युचुअल फंड विभागों के शीर्ष अधिकारियो द्वारा भाग लिया गया.
उन्होंने आगे बताया की बैंक में जमा राशि को यदि 10 वर्ष तक भी प्राप्त नहीं किया गया हो तो यह जमा राशि भारतीय रिज़र्व बैंक को चली जाती है . इस दावा रहित पुरानी जमा राशि, म्युचुअल फंड, बीमा राशि, को कैसे प्राप्त किया जा सकता, इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी . इस तरह के जागरूकता शिविर सभी राज्यों में लगाये जा रहे है ताकि पुरानी दावा रहित जमा राशी को वापस उसके असली मालिक को या नामित व्यक्ति को या कानूनन उत्तराधिकारियों को वापस की जा सके. अब तक पंजाब के १० जिलो में मेगा शिविर आयोजित किये जा चुके है एवं आगामी दिनों में भारत सरकार एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा निर्देशानुसार शेष सभी जिलो में जागरूकता शिवर आयोजित किये जायेंगे. अधिक जानकारी हेतु भारतीय रिज़र्व बैंक के उदगम पोर्टल (Udgam Portal) एवं अपनी नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क कर सकते है एवं अपनी पुरानी जमा राशी को प्राप्त कर सकते हैं . ग्राहक अपने खाते में पुन के वाई सी एवं नामांकन भी अद्दतन करवा सकते हैं.

More Stories
चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिप्लोमा विंग के पूर्व छात्रों ने 50 साल की बेहतरीन कामयाबी का जश्न मनाया
विपक्ष के दबाव में भुल्लर की गिरफ्तारी: बाजवा
अमृतसर में नशा तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्य 5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार