जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री हरजीत सिंह संधू ने आज तरनतारन विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान भाजपा लीगल सेल पंजाब के संयोजक श्री एन.के. वर्मा, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा पंजाब के प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री एवं जम्मू से विधायक नरेंद्र सिंह रैना, तथा भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नामांकन के समय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरजीत सिंह संधू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि “तरनतारन की जनता अब बदलाव चाहती है, और भाजपा ही विकास का वास्तविक विकल्प है।”
इसके पश्चात रंजीत पैलेस में एक विशाल रैली आयोजित की गई, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। रैली में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया।
एन.के. वर्मा विशेष तौर पर नामांकन के मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ तरनतारन तक सीमित नहीं, बल्कि पंजाब के भविष्य और 2027 के विधानसभा चुनावों की रूपरेखा तय करने वाला चुनाव है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में जोश, उत्साह और विजय का विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

More Stories
गैंगस्टरां ते वार’: ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के दूसरे दिन 1600 से अधिक व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाक-आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकी साजिश को नाकाम किया; आरडीएक्स आधारित आईईडी सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार 2.0′; जालंधर देहाती पुलिस ने अवैध हथियारों समेत तीन को गिरफ्तार किया