June 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

पीआईबी जालंधर के कर्मचारियों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया

Share news

मिठाइयों के साथ ‘ग्रीन दिवाली मनाएँ, खुशियों के दीप जलाएँ’ का संदेश दिया जाएगा

ग्रीन दिवाली के संकल्प के साथ, ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को एक कदम और आगे बढ़ाया गया

जालंधर ब्रीज:‘स्वच्छता ही सेवा’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर के सभी कर्मचारियों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए ‘ग्रीन दिवाली’ का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने खुशियों के इस त्योहार को यादगार बनाने के लिए पटाखे नहीं जलाने और अपने आस-पास पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का वादा किया। कर्मचारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस दिवाली पर मिठाइयों के साथ अपने परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों के बीच ‘ग्रीन दिवाली मनाएँ, खुशियों के दीप जलाएँ’ का संदेश बाँटेंगे।

मीडिया एवं संचार अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि पीआईबी जालंधर के कर्मचारियों का यह प्रयास स्वच्छ और हरित पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना और यह सुनिश्चित करना प्रत्येक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि त्योहार इस तरह मनाए जाएँ जिससे हमारे पर्यावरण को कोई नुकसान न हो और वे खुशियों से भरपूर हों। डॉ. विक्रम ने कहा कि पटाखे न जलाने, प्राकृतिक सजावट का उपयोग करने जैसे हमारे छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं।


Share news

You may have missed