जालंधर ब्रीज: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने पंजाब के होशियारपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित किसानों, छोटे व्यवसाय मालिकों और ग्रामीणों से बातचीत भी की।

सावित्री ठाकुर ने गंधूवाल, फतकुल्ला, अब्दुल्लापुर, हलेड़ जनार्दन, सालोवाल, मोतला, कौलियां-418, मेहताबपुर में किसान प्रतिनिधिमंडलों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों के साथ बैठकें कीं और ब्यास नदी पर बने राडा पुल (मंडेरिया) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बार-बार आने वाली बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए राहत और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सावित्री ठाकुर ने बताया कि सरकार ने पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित किसानों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 26 सितंबर को ही जारी कर दी है।
सावित्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास तथा क्षेत्र में बाढ़ संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा।

More Stories
नेत्रहीन व्यक्तियों के लिए छठी इंद्रिय के माध्यम से तकनीकी शिक्षा
‘सतलुज’ फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाने में भाजपा की कोई भूमिका नहीं; लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक : सरदार रवनीत सिंह
जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता जी की रस्म क्रिया 6 जुलाई को श्री देवी तालाब मंदिर में