जालंधर ब्रीज: ‘बेस्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज’ का नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल से मुलाक़ात की और अवॉर्ड प्रक्रिया के सफ़र के अनुभव भी उनके साथ साझा किए। उनके साथ वर्कशॉप के सीनियर इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी थे।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा सिर्फ़ नाची पॉलिटेक्निक कॉलेज पोलाची (तमिलनाडु) और जे. जे. पॉलिटेक्निक मैंसर की ही पूरे भारत में से चयन किया गया है, और यह जालंधर शहर तथा पंजाब के लिए गर्व की बात है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कॉलेज की गतिविधियों और अन्य उपलब्धियों की जानकारी मिलती रहती है और उन्हें मेहरचंद पॉलिटेक्निक की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने प्लेटिनम जुबली समारोह के मौके पर कॉलेज का दौरा भी किया था और कॉलेज की गतिविधियां, रूप-रंग और इंफ्रास्ट्रक्चर देखकर उसकी सराहना की थी। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की ओर से जल्द ही कॉलेज का इस उपलब्धि के लिए विशेष सम्मान किया जाएगा।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू