जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर को पूरे भारत में बेस्ट पॉलिटेक्निक अवार्ड मिलने पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी और कहा कि यह दूआबे और जालंधर शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है।
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने मंत्री का मुँह मीठा करवाया और साथ ही बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के अलावा केवल नचिमुथू पॉलिटेक्निक कॉलेज, पोलाची (तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज, मैसूर (कर्नाटक) को यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत यह जानकर बहुत खुश हुए कि पंजाब में पहली बार किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह जानकारी जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और शिक्षा मंत्री पंजाब को देंगे।
इस मौके पर कॉलेज के वर्कशॉप के सीनियर इंस्ट्रक्टर दुर्गेश जंडी भी उपस्थित थे।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया