जालंधर ब्रीज: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) के दो नए नियुक्त सदस्य को पद की शपथ दिलवाई।

यह उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा आयोग के सदस्य के रूप में संजय गर्ग और सरबजीत सिंह धालीवाल को पद और संविधान के प्रति वफादारी की शपथ दिलाई गई।
मोगा निवासी संजय गर्ग सेवानिवृत्त प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं, जबकि मोहाली निवासी सरबजीत सिंह धालीवाल सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तौर पर सेवा निभा चुके हैं।

यहां पंजाब राजभवन में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, पीपीएससी के चेयरमैन मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक सैनी, नए नियुक्त सदस्यों के परिवारजन एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।


More Stories
पंजाब राज्य सफाई आयोग के हस्तक्षेप के बाद डी.एस.पी. बरनाला निलंबित
पंजाब सरकार द्वारा छात्राओं की शिकायत पर अध्यापक निलंबित
मान सरकार द्वारा 2,769 पात्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए आशीर्वाद योजना के तहत ₹14.12 करोड़ जारी : डॉ. बलजीत कौर