जालंधर ब्रीज: आकाशवाणी जालंधर ने 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल मैच का सफल प्रसारण एफ एम रेनबो 102.7 मेगाहर्ट्ज़ और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर किया।
प्रतियोगिता की कॉमेंट्री का संचालन कुलविंदर सिंह कांग ने किया, जबकि राजिंदर सिंह ने समय-समय पर एफएम अपडेट प्रस्तुत किए। बीरिंदर सिंह ने प्री और पोस्ट शो का संचालन किया।

कार्यक्रम निर्माण की ज़िम्मेदारी प्रतीष्ठा जैन, खेल कार्यक्रम प्रभारी, आकाशवाणी जालंधर ने निभाई। तकनीकी दल में सचिन सिंह, सूरज और राहुल शर्मा शामिल रहे। स्टूडियो में आर जे निशा बत्रा और सौरव कुमार राजू (ब्रॉडकास्ट असिस्टेंट) ने सहयोग प्रदान किया।
सम्पूर्ण प्रसारण गुरविंदर सिंह, कार्यक्रम कार्यकारी तथा परमजीत सिंह, कार्यक्रम प्रमुख, आकाशवाणी जालंधर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
आकाशवाणी जालंधर श्रोताओं तक राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ पहुँचाने और खेल प्रसारण को प्रोत्साहन देने के अपने संकल्प पर लगातार अग्रसर है।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन