जालंधर ब्रीज: आगामी चौथी सब-जूनियर एवं सीनियर नेशनल क्योरगी और पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025, जो 28 अगस्त से 2 सितम्बर तक कटक (उड़ीसा) में आयोजित होने जा रही है, के लिए चयन परीक्षण आज लॉ भवन, सेक्टर 37, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य अतिथि एन.के. वर्मा, एडवोकेट, पूर्व सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, संयोजक बीजेपी लीगल सेल पंजाब एवं सदस्य अनुशासन समिति बीजेपी पंजाब और विशिष्ट अतिथि एडवोकेट मोहित गर्ग, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, लीगल एडवाइज़र इंडिया ताइक्वांडो उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में 120 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार खेल कौशल, अनुशासन व खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी पंजाब यूनिवर्सिटी, एस.डी. कॉलेज, खालसा कॉलेज, देव समाज कॉलेज, शिशु निकेतन स्कूल, कार्मेल कॉन्वेंट और स्टेपिंग स्टोन स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े थे। खिलाड़ी अपने-अपने स्कूल, कॉलेज और क्लबों के मार्गदर्शन में उतरे।

चयन परीक्षण को सफल बनाने में चंडीगढ़ के कई प्रमुख कोचों का सहयोग रहा, जिनमें महेश ठाकुर आई टी राष्ट्रीय रेफरी, गुरजीत सिंह ताईकमांडो कोच, पर्दीप मलिक, शिवराज घर्ति (घर-थी ताइक्वांडो अकादमी), राजेश नेगी और सतपाल सिंह (नेगी क्लब), संदीप कंडू (चंडीगढ़ खेल विभाग), अजय कुमार (ओनिक्स अकादमी), रवि कुमार (आर.के. मार्शल आर्ट्स), सुरेंद्र सिंह (नेगी क्लब), महेश्वर दत्त (पैशन अकादमी), गौरव सैनी (यूनिवर्सल अकादमी), देवेंद्र कुमार (वेलॉसिटी अकादमी), तीरथ राज (आर.पी.टी.सी. अकादमी), विजय लामा (खुकरी क्लब) और डिफेंस क्लब शामिल रहे। इनके सक्रिय सहयोग से प्रतियोगिता अनुशासित और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।

बालिका वर्ग के नतीजों में अंडर 46 किलो: अनीका (स्वर्ण), भावना (रजत), अंडर 49 किलो: जोया खान (स्वर्ण), बॉबी (रजत), अंडर 57 किलो: हंसिका (स्वर्ण), भूमिका (रजत) इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर इंडिया ताइक्वांडो (आईटी) के तहत होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की।

दोनों अतिथियों ने विजेताओं को बधाई दी, सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों एवं कोचों की सराहना की, जिन्होंने खिलाड़ियों के लिए एक पारदर्शी और मेरिट-आधारित चयन मंच तैयार किया।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन