जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह ख़ात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के लगातार 172वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को 323 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 98 नशा तस्करों की गिरफ्तारी के बाद 63 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही 172 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 26,654 हो गई है।
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों से 954 ग्राम हेरोइन, 81 किलो भुक्की, 497 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,770 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस ज़िलों में एक साथ की गई।
ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी हेतु वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है।
विवरण साझा करते हुए विशेष डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 66 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में छापेमारी की। उन्होंने आगे कहा कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 327 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।
विशेष डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – एनफ़ोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (इडीपी) – लागू करने के साथ ही पंजाब पुलिस ने ‘नशा छुड़ाने’ के हिस्से के रूप में आज 56 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित