जालंधर ब्रीज: जिला योजना कमेटी जालंधर के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा लैंड पूलिंग योजना वापस लेने के फैसले का स्वागत किया और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि मान सरकार और पिछली किसान विरोधी सरकारों में यही असली अंतर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भू-माफियाओं और बड़े कॉर्पोरेट बिल्डरों के आगे झुकती थी, लेकिन हमारी मान सरकार जनता की आवाज सुनती है और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेती है।
उन्होंने कहा कि इस योजना को वापिस लेने से यह स्पष्ट संदेश गया है कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन लूटने का दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान अपनी एक इंच जमीन भी जबरन नहीं देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब जनता का है, न कि चंद भ्रष्ट मुनाफाखोरों का।
उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में पंजाब का हर विकास पारदर्शिता, न्याय और सभी हितधारकों की सहमति पर आधारित होगा, ताकि किसान राज्य की प्रगति में योगदान दे सकें।
उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों की जीत है और लूट पर पलने वालों की करारी हार। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के संसाधन सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को नहीं बेचे जाएंगे।

More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़