जालंधर ब्रीज: राज्य सभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने इजरायल और ईरान में छिड़े युद्ध पर चिंता व्यक्त करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वे अपने प्रभाव-प्रताप का उपयोग कर ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालें।
उन्होंने यहां जारी प्रेस बयान में कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। जिन देशों के बीच कोई विवाद या मतभेद चल रहा है, उसे टेबल पर बैठकर हल किया जा सकता है।
संत सीचेवाल ने एक बार फिर दोहराया कि विश्व में सुख-शांति श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे पर अमल करने से ही आ सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व में शांति श्री गुरु नानक देव जी के संपूर्ण के भले के फलसफे अनुसार ही स्थापित हो सकती है।
संत सीचेवाल ने कहा कि पहले ही लंबे समय से यूक्रेन और रूस में युद्ध चल रहा है। दोनों देशों में जान-माल का नुकसान हो रहा है। इसी तरह इजरायल और हमास में युद्ध चल रहा है। संत सीचेवाल ने गहरे दुख के साथ कहा कि युद्ध में कितने बच्चे मारे गए हैं, जिन्हें युद्ध के अर्थ तक नहीं पता।
संत सीचेवाल ने कहा कि धरती पर किसी भी देश में जब युद्ध होता है, तो इसका सबसे बुरा प्रभाव मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जब विश्व के देश एक-दूसरे पर निर्भर हैं, तो युद्ध का असर पूरी दुनिया के लोगों पर, खासकर गरीब वर्ग पर पड़ता है।
राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल ने युद्ध कर रहे देशों के नेताओं से अपील की है कि वे परमाणु बमों से धरती को नष्ट करने की योजनाएं बनाने के बजाय बेरोजगारी के खिलाफ युद्ध लड़ें, देशों में अशिक्षा खत्म करने के लिए योजनाएं बनाएं। विश्व के देश पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, नदियां प्रदूषित हो रही हैं। वे प्रदूषण के खिलाफ युद्ध लड़ें, न कि विश्व के विनाश के लिए काम करें।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन