जालंधर ब्रीज: कपूरथला पुलिस द्वारा पंजाब सरकार की “युद्ध नशा विरुद्ध” मुहिम के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘स्वास्थ्य भी, विरासत भी’ थीम के तहत 20 जून को सुबह 5:30 बजे गुरु नानक स्टेडियम से “साइक्लोथॉन 2025” का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी कपूरथला श्री गौरव तूरा ने बताया कि यह साइक्लोथॉन गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाकर पुनः गुरु नानक स्टेडियम पर समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस साइक्लोथॉन में कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर के साइकिलिंग क्लब, एनजीओ और शहरवासियों द्वारा बड़ी संख्या में हिस्सा लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे की बुराई को खत्म करने के लिए दोहरी नीति पर काम किया जा रहा है, जिसमें जहां नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है, वहीं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, रैलियां और बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं ताकि इस सामाजिक बुराई को मिलकर खत्म किया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे से प्रभावित लोगों को पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे समाज की मुख्यधारा में वापस आकर सम्मानजनक जीवन जी सकें।
एसएसपी ने लोगों से साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में भाग लेकर नशे के खिलाफ चल रही जंग में अपना योगदान देने की अपील की और कहा कि लोगों के सहयोग से ही जिले को नशा मुक्त किया जा सकता है।

More Stories
नगर निगम की हाउस मीटिंग से पहले भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक
धर्मवीर गांधी द्वारा पंजाब सरकार के धार्मिक कार्यक्रमों को ‘आडंबर’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है: दीपक बाली
लोक एवं जनजातीय कला हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान: पद्मश्री प्रो. डॉ. संजय