February 26, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला द्वारा योग और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन

Share news

जालंधर ब्रीज: : राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “Yoga for One Earth, One Health” थीम को केंद्र में रखते हुए योग और स्वास्थ्य के प्रचार-प्रसार हेतु विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुँचाना, नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

इस क्रम में 9 जून 2025 को “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी श्री कुलदीप बांगड़ जी ने शिरकत की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए योग की भूमिका पर प्रकाश डाला और संस्थान प्रांगण में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गन्धर्व, डी एम एस डॉ. गौरव कुमार गर्ग,प्रोफेसर प्रहलाद रघु, अन्य अधिकारीगण तथा छात्रगण उपस्थित रहे।

संस्थान द्वारा 9 जून से 14 जून 2025 तक एक ऑनलाइन योग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने हेतु इच्छुक प्रतिभागी https://form-timer.com/start/b6929c77 लिंक पर जाकर या संबंधित QR कोड स्कैन कर भाग ले सकते हैं। प्रथम तीन विजेताओं को 21 जून को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, 15 जून 2025 को “स्वस्थ जीवन के लिए योग, चलो साथ चलें” थीम पर आधारित वॉकथॉन का आयोजन प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक यवनिका पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला में किया जाएगा, जिसमें सभी आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं।

मुख्य समारोह 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक मल्टी लेवल पार्किंग के सामने, सेक्टर 5-डी, मनसा देवी परिसर एम.डी.सी., पंचकूला में आयोजित होगा, जिसमें हजारों प्रतिभागी, गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में, प्रशिक्षित योगाचार्यों के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला सभी नागरिकों से अपील करता है कि इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ एवं पर्यावरण-संवेदनशील भारत के निर्माण में योगदान दें।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, सेक्टर 05-डी, माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड कैंपस, पंचकूला, हरियाणा।


Share news