जालंधर ब्रीज: ब्रिगेडियर वी.एस. चौहान, ग्रुप कमांडर एन.सी.सी. ग्रुप चंडीगढ़ ने 1 चंडीगढ़ गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण और प्रशासन पहलुओं की समीक्षा की, हथियार प्रशिक्षण और चिकित्सा प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों को का भी निरीक्षण किया।

ब्रिगेडियर चौहान ने कैडेटों से बातचीत करते हुए उनकी प्रतिक्रिया ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया। उन्होंने उच्च प्रशिक्षण मानकों पर संतोष व्यक्त किया और कैडेटों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी किया।

यह शिविर 13 जून को संपन्न होगा, जिसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान सहित पश्चिमी कमान युद्ध स्मारक व संग्रहालय तथा सी.एस.आई.ओ. जैसे उल्लेखनीय संस्थानों के दौरे सहित ज्ञानवर्धक गतिविधियों की एक श्रृंखला शामिल है।


More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया