जालंधर ब्रीज: खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की कड़ी के तहत फूड सेफ्टी टीम जालंधर ने कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन दिलराज सिंह के निर्देश पर आज विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के 8 नमूने एकत्रित किए।
सहायक कमिश्नर खाद्य हरजोत पाल सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राशू महाजन की देख-रेख में खाद्य टीम ने भोगपुर, किशनगढ़ और सरमस्तपुर क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों से संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और आटा, सरसों का तेल, ग्रेवी, काला नमक, पान मसाला, अंजीर, बेसन सहित खाद्य एवं पेय पदार्थों के कुल 8 नमूने आगे की जांच के लिए लिए गए। इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को उनकी वार्षिक आय के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाइसेंस प्राप्त करने के लिए भी जागरूक किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में उपलब्ध इलाज के बारे में डिस्प्ले बोर्ड लगाने को सुनिश्चित किया जाए-मोहिंदर भगत
पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा आधुनिक विज्ञान की नैतिकता, प्रभाव और पत्रकारिता विषय पर सेमिनार का आयोजन
पंजाब में चीनी की कोई कमी नहीं, सरकार ने स्टॉक और आपूर्ति पर निरंतर नजर रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान