जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गए हैं।
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए 26 मई से 2 जून तक कुल 22 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखि़ल किये गये थे और आज नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 15 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गए हैं।
इन 15 उम्मीदवारों के नाम हैं – इंज. बलदेव राज कतना (आज़ाद), भारत भूषण ( इंडियन नेशनल कांग्रेस), एडवोकेट परउपकार सिंह घूमन्न (शिरोमणि अकाली दल), संजीव अरोड़ा (आम आदमी पार्टी), परमजीत सिंह भराज (आज़ाद), ऐल्बर्ट दुआ ( आज़ाद), जतिन्दर कुमार शर्मा (नेशनल लोक सेवा पार्टी), कमल पवार (आज़ाद), राजेश शर्मा (आज़ाद), नीटू (आज़ाद), जीवन गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी), नवनीत कुमार (शिरोमणि अकाली दल अमृतसर), रेनू (आज़ाद), पवनदीप सिंह (आज़ाद) और गुरदीप सिंह काहलो (आज़ाद)।
उन्होंने आगे बताया कि 5 जून तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं, जिसके बाद साफ़ हो जायेगा कि लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव के लिए कुल कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के आरोपों की हो सीबीआई जांच : अनुराधा व डॉ. सेठी
50,000 रिश्वत लेते एस.डी.ओ. को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया काबू
भगवंत मान सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को 19,200 सरकारी स्कूलों में करवाई जाएगी ‘मेगा पी.टी.एम.; 25 लाख अभिभावक होंगे शामिल