
जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल ने नए कोर्ट परिसर में आम जनता के प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह हेल्प डेस्क कचहरी में आने वाली आम जनता के लिए बहुत लाभकारी होगी, क्योंकि लोग इस हेल्प डेस्क से कोर्ट परिसर में किसी भी कार्यालय या अदालत की लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग वकीलों के चैंबरों के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस हेल्प डेस्क से जरूरतमंद व्यक्ति व्हीलचेयर की सुविधा भी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, हेल्प डेस्क के पास केस की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम ‘कियोस्क’ मशीन भी स्थापित है, जहां पक्षकार अपने केस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस ‘कियोस्क’ मशीन का उपयोग करने के लिए हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी की सहायता भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हेल्प डेस्क कार्यालय समय के दौरान चालू रहेगा। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारी, वकील और कोर्ट के कर्मचारी मौजूद थे।
More Stories
खाली प्लॉटों से कूड़े के ढेर हटाने का अभियान जारी, 300 से ज़्यादा नोटिस जारी
जीएसटी प्रवर्तन की मज़बूती के लिए पंजाब विशेष धोखाधड़ी खोज यूनिट स्थापित करेगा: हरपाल सिंह चीमा
अधिवक्ता लखविंदर सिंह की हत्या पर भाजपा लीगल सेल का फूटा गुस्सा, आरोपियों को जल्द सजा और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग: एन के वर्मा