जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम के तहत नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) संजय कंवर को सोमवार को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
आज यहां इस खुलासे को करते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुधियाना के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी। रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली थी और प्रमाण स्वरूप विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया