जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार द्वारा बैसाखी बंपर-2020 की बिकी हुई टिकटों के खरीददारों को पैसे वापिस किये जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरैक्टोरेट ऑफ पंजाब स्टेट लॉटरीज द्वारा कोरोना महामारी के चलते पंजाब में लगाए गए लॉकडाउन / कर्फ्यू के कारण पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 का ड्रॉ 12 अप्रैल 2020 को रद्द कर दिया गया था। प्रवक्ता के अनुसार इस संबंधी पंजाब लॉटरी विभाग द्वारा लॉटरी ड्रॉ के रद्द किये गए पब्लिक नोटिस में ही सूचित कर दिया गया था कि टिकट खरीददार बैसाखी बंपर-2020 की टिकटों के पैसे संबंधित सैलर/रिटेलर/डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लॉटरी विभाग द्वारा टिकटों की बिक्री दो ऐजेंटों और पंजाब के डाक घरों के द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने पंजाब स्टेट बैसाखी बंपर-2020 की टिकट खरीदी है तो वह संबंधित विक्रेता या रिटेलर से टिकट वापस करके पैसे प्राप्त कर सकता है। काबिलेगौर है कि लॉटरी विभाग किसी भी बंपर की टिकटें सीधे तौर पर खुद मार्केट में नहीं बेचता। राखी बंपर की टिकटों की बिक्री शुरूः पंजाब के लॉटरी विभाग द्वारा राखी त्योहार के मौके पर राखी बंपर-2020 की टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इसका ड्रॉ 20 अगस्त 2020 को निकाला जायेगा और हर साल की तरह डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम बिकी हुई टिकटों में से ही निकाला जायेगा। एक टिकट की कीमत 250 रुपए रखी गई है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब राज्य के लॉटरी बम्परों की लोकप्रियता को देखते हुए इस बंपर की काफी माँग है।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू