जालंधर ब्रीज: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अमृतसर नगर निगम मेयर चुनाव संबंधी याचिका खारिज करने पर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने तीन दिनों तक जानबूझकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया, जबकि चुनाव में किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं हुई।
नील गर्ग ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से यह साबित हो गया है कि कांग्रेसी नेता मेयर चुनाव पर झूठ फैला रहे थे, लेकिन कोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। गर्ग ने कहा कि जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है, चाहे जितने भी आरोप- प्रत्यारोप और झूठ फैला दें।
उन्होंने कहा कि अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया के तहत अपना मेयर बनाया। वहां बहुमत हमारे साथ था और चुनाव कैमरे के सामने संपन्न हुआ है। सबकुछ रिकॉर्ड में है। कांग्रेस इस मामले पर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। कांग्रेस नेताओं को ये सब बंद करना चाहिए और जनता के मुद्दे उठाने चाहिए।

More Stories
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर के विरुद्ध केस दर्ज