जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी. ने राज्य की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशना की बिना फोटो वोटर सूची की सीडीज सौंपी है।
मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ़्तर में अलग- अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग दौरान सिबिन सी. ने बताया कि 7 जनवरी, 2025 को अंतिम वोटर सूचियों की प्रकाशना तक पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 13 लाख 80 हज़ार 565 है। जिनमें से पुरूष वोटर 1 करोड़ 12 लाख 31 हज़ार 744, महिला मतदाता 1 करोड़ 01 लाख 48 हज़ार 76, थर्ड जैंडर 745, एन.आर.आई 1611, दिव्यांग वोटर 1 लाख 56 हज़ार 130 और सर्विस वोटर 1 लाख 1 हज़ार 257 है।
उन्होंने आगे बताया कि इस समय पंजाब में कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24 हज़ार 446 है, जिसमें शहरी पोलिंग स्टेशनों की संख्या 8062 और ग्रामीण पोलिंग स्टेशनों की संख्या 16,384 है। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर वोटरों के लिए रैंप, पीने वाला पानी, लाईटिंग, बैठने के लिए कुर्सियों और शौचालय की व्यवस्था की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने मीटिंग दौरान राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वह प्रत्येक एक पोलिंग स्टेशन पर अपने बूथ स्तर एजेंट नियुक्त करे ताकि आगे की वोटर सूचियों की प्रकाशना की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से जारी रहे।
मीटिंग में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के इलावा एडीशनल सीईओ हरीश नैयर, ज्वाईंट सीईओ सकत्तर सिंह बल्ल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला के इलावा सीईयो दफ़्तर के उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
नशामुक्त पंजाब’ यात्राओं का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत,13 दिनों की यात्राओं ने जन आंदोलन का रूप लिया: केवल सिंह ढिल्लों
सीमा पार से तस्करी के लिए अमरूदों के बाग़ का इस्तेमाल कर रहे तीन आरोपी 2 एके राइफलों और 10 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार
कर्टन रेज़र कार्यक्रम में ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ की घोषणा