जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार की ओर से, पंजाब के कैबिनेट मंत्री स हरजोत सिंह बैंस और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के पारिवारिक सदस्यों से मिलकर अपना दुख व्यक्त किया।
स बैंस ने कहा कि स. मनमोहन सिंह ने देश की आर्थिक स्थिति को कठिन परिस्थितियों से निकालकर विकास के पथ पर अग्रसर किया। उन्होंने देश में वित्तीय सुधारों और आर्थिक प्रगति का एक नया इतिहास रचा, जिसकी बदौलत देश की अर्थव्यवस्था विकास के मार्ग पर आगे बढ़ी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत भावुक पल हैं। डॉ. मनमोहन सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि स्वयं में एक संस्था थे। उनकी विनम्रता, ईमानदारी, सादगी और विद्वता हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।” उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
स बैंस ने परमात्मा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व मित्रों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
जालंधर जिले में घर-घर गणना चरण के तहत सौ प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा