जालंधर ब्रीज: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बठिंडा जिले के मौड़ निवासी अमृतपाल उर्फ कद्दू नामक व्यक्ति को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के सब-डिविजन कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत लेने और 20,000 रुपये अतिरिक्त मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजीलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मानसा जिले के गांव उभा के निवासी भोला सिंह की ओर से दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने खुद को पी.एस.पी.सी.एल. का अधिकृत ठेकेदार बताते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन लगवाने के बदले पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय मौड़ में तैनात कर्मचारियों की ओर से 35,000 रुपये रिश्वत मांगी और प्राप्त की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने इस काम के लिए 20,000 रुपये और मांगे थे।
उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो थाना रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार