जालंधर ब्रीज: पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस कुलदीप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक बयान में अध्यक्ष स. संधवां ने कहा कि 92 वर्षीय जस्टिस कुलदीप सिंह देश की एक प्रसिद्ध शख्सियत थे, जिन्होंने भारतीय न्याय प्रणाली और कानून के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि जस्टिस कुलदीप सिंह के निधन से हम एक अद्वितीय व्यक्तित्व से वंचित हो गए हैं।
गौरतलब है कि जस्टिस कुलदीप सिंह पंजाब के एडवोकेट जनरल, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया समेत कई बड़े पदों पर कार्यरत रहे। वह 1988 में भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हुए और 1996 में सेवानिवृत्त हुए।
स. संधवां ने अकाल पुरख के समक्ष अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुःख को सहने का शक्ति प्रदान करें।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित