जालंधर ब्रीज: पशु पालन विभाग जालंधर ने श्री गऊशाला करतारपुर में गाय भलाई कैंप लगाया, जिसमें बीमार और ज़ख्मी गऊवंश का इलाज किया गया। इस मौके पंजाब गाय सेवा कमिश्न द्वारा चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला के दिशा- निर्देशों ’ पर बेसहारा गऊवंश के इलाज के लिए 25,000 रुपए की मुफ़्त दवाएँ गऊशाला प्रबंधकों को सौंपी गई।

यह कैंप पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरैक्टर डा. राम मूर्ति मट्टू के नेतृत्व में लगाया गया, जिसका संचालन सहायक निर्देशक डा. अनिल कुमार और दूसरे सीनियर अधिकारियों ने मौजूद रह कर अपनी निगरानी में करवाया।
इस मौके पोलीक्लीनिक जालंधर से सर्जन डा.विपन कुमार, वैटनरी अधिकारी डा. परमजीत अहीर, डा. धरमांशु मल्ल और सीनियर वैटनरी इंस्पैक्टर अशोक कुमार और वैटरनरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने तनदेही के साथ ड्यूटी निभाई। गौशाला के प्रधान बलराम गुप्ता और गौशाला प्रबंधक समिति सदस्यों ने पशु पालन विभाग और गाय सेवा कमिशन पंजाब के चेयरमैन का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित