जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के बेहतरीन प्रोग्राम सी.एम. दी योगशाला का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क योग शिक्षा देने की एक पहल है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब में प्रमाणित योग टीचरों की एक टीम स्थापित की गई है ताकि योग को घर-घर तक पहुंचाया जा सके व जनता को योग टीचरों की सुविधा देकर इसको एक जन आंदोलन में बदला जा सके। उन्होंने बताया कि ज़िले में 49 योग ट्रेनरों की ओर से 255 योग कक्षाएं चल रही है, जिनमें 9000 से अधिक लोग रोजाना योग सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों की शारीरिक व मानिसक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में ध्यान व योग के महत्व को उजागर करना है। एक प्राचीन अभ्यास के रुप में, योग किसी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने का एक प्रभावी साधन साबित हुआ है। रोजाना अभ्यास द्वारा, व्यक्ति एकाग्रता का विकास कर सकता है व अपने वातावरण के साथ अधिक से अधिक एकसुरता स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में यह योजना पिछले वर्ष अप्रैल माह में शुरु की गई थी, जिसके अंतर्गत अलग-अलग पढ़ावों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों को कवर किया गया है।
जिला कोआर्डिनेटर माधवी सिंह ने बताया कि सी.एम. दी योगशाला के माध्यम से लोगों को उनके द्वारा चुने गए स्थान पर जैसे कि पार्क, सार्वजनिक स्थान पर नि:शुल्क योग शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर शहर के मोहल्ला अस्लामाबाद में टंकी वाले पार्क में ट्रेनर उमेश प्रताप की ओर से रोजाना सुबह 10 बजे 11 बजे तक योग कक्षा लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के पास योग कक्षा करने का स्थान उपलब्ध है और कम से कम 25 लोगों का समूह है तो पंजाब सरकार योग ट्रेंड इंस्ट्रक्टर घर भेजेगी। यदि लोग चाहें तो वे खुद या एक व्यक्ति के लिए भी पंजीकरण कर सकेंगे। जो लोग इन कक्षाओं का लाभ लेना चाहते हैं वे टोल फ्री नंबर 7669400500 पर मिस्ड काल दे सकते हैं या फिर सी.एम. की योगशाला पोर्टल cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत