जालंधर ब्रीज: कूड़ा प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने आज शहर में से कूड़ा एकत्रित करने के लिए हाइड्रोलिक लिफ़्ट सिस्टम के साथ लैस 14 ई- वाहनों की शुरुआत की।
इस दौरान संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वाहन गीले- सूखे कूड़े को अलग- अलग इकट्ठा करेंगे और कूड़े के उचित निपटारे को यकीनी बनाऐंगे। उन्होंने घोषणा की कि शहर में ऐसे 100 वाहन जल्द ही चालू किए जाएंगे, जिससे शहर में सफ़ाई अभियान को बढावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर नगर निगम में डिजिटल तहबाज़ारी प्रणाली की शुरुआत भी की, जिससे रेहड़ी मालिक फीस की अदायगी क्यू आर कोड्स के द्वारा कर सकेंगे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित