जालंधर ब्रीज:
छठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) गुवाहाटी द्वारा ‘कोरोना-वायरस के समयों में योग’ विषय पर एक वैबीनार आयोजित किया गया। सूचना व प्रसारण मंत्रालय के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम व उत्तर-पूर्वी ज़ोनों के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने ज़ोनों के रीसोरस परसन के साथ इस विषय पर विचार-विमर्श किया।श्रीमति देवप्रीत सिंह, अपर महानिदेशक (चण्डीगढ़ और जम्मू व कश्मीर क्षेत्र) ने उत्तर ज़ोन से भाग लिया। उन्होंने कहा कि योग मानवता के लिए एक महान उपहार है जिसका प्रारंभ भारत से हुआ तथा यह हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाता है। भारतीय योग संस्थान, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष श्री गोपाल दास ने इस वैबीनार में एक रीसोरस परसन के तौर पर भाग लिया। उन्होंने कहा,‘योग का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खाने-पीने की अच्छी आदतें बरकरार रखनी चाहिएं तथा एक अनुशासित जीवन व्यतीत करना चाहिए। योग अभ्यास में विभिन्न प्रकार के योग सम्मिलित होते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार लाने व शरीर व मन में समन्वय प्राप्त करने के लिए उपयुक्त योग अभ्यास ढूंढ सकता है।
श्री एलआर विश्वनाथ, विभाग मुख्य, उत्तर-पूर्वी ज़ोन, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, गुवाहाटी ने अभिवादन संभाषण दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण बहुत से लोग मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गए हैं। योग नकारात्मक विचारों से दूर रहने में सहायता करता है तथा यह जीवन-शैली का भाग होना चाहिए। श्री मनीष देसाई, महानिदेशक (डीजी), पश्चिमी ज़ोन ने कहा कि कोरोना-वायरस के साथ लड़ने के लिए रोग-प्रतिरोधक शक्ति का सशक्त होना आवश्यक है तथा योग इस शक्ति में बढ़ोतरी करने में सहायक होता है। श्री आरएन मिश्रा, महानिदेशक, पूर्व ने पूर्वी ज़ोन से तथा श्री एस वैंकटेश्वर, महानिदेशक, दक्षिण ने दक्षिण ज़ोन से भाग लिया।इसके उपरान्त ‘घर पर योग व परिवार के साथ योग’ के आदर्श-वाक्य के साथ, एक लाईव योग सैशन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के चण्डीगढ़ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित किया गया था। इस क्षेत्र के रीजनल आऊटरीच ब्यूरो (आरओबी) / पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के कार्यालयों के सभी अधिकारियों व स्टाफ़ सदस्यों र्ने आनलाईन सत्र द्वारा अपने-अपने घरों से ही इस में भाग लिया। एक घन्टा तक चले इस सत्र में योग इंस्ट्रक्टर ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करके दिखलाया तथा भागीदारों ने भी साथ ही साथ में वही आसन किए।

More Stories
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू
जबरन वसूली से संबंधित गोलीबारी की घटनाओं में शामिल दो बी.के.आई. कारकुन जालंधर से गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद