जालंधर ब्रीज: दिल्ली में रह रहीं पाकिस्तान से आईं महिला शरणार्थियों ने आज यहां रक्षा बंधन पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को राखी बांधी।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी साध्वी ऋतंभरा और ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि नागरिकता अधिनियम उन प्रवासियों को सुरक्षा प्रदान करेगा जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून के तहत राष्ट्रीयता प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा, “नागरिकता (संशोधन) अधिनियम ने सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है जो आपका अधिकार है।” गोयल ने कहा, “यह मेरे जीवन के महत्वपूर्ण रक्षा बंधन समारोहों में से एक है”।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण इन सभी बहनों को सीएए के तहत भारतीय नागरिकता मिल सकी है।

More Stories
बदलाव रैली की ऐतिहासिक सफलता पंजाब की राजनीति में नया अध्याय – राकेश राठौर
देहरादून ऑर्थोपेडिक सोसाइटी द्वारा तीन दिवसीय 22वाँ वार्षिक सम्मेलन का सफल आयोजन
हिमाचल प्रदेश में कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख रेलवे परियोजनाएं चल रही