शीतल अंगूराल के पक्ष में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करते हुए राकेश राठौर राजीव ढींगरा,दविंदर भारद्वाज,राजेश अरोड़ा,सोनू चौहान, व अन्य
जालंधर ब्रीज: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर व मंडल नंबर 11 के इंचार्ज राकेश राठौर ने मंडल नंबर 11 के कन्वीनर राजीव ढींगरा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष दविंदर भारद्वाज के साथ वार्ड नंबर 48 निजातम्म नगर में वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगूराल के पक्ष में अपने साथी कार्यकर्ताओं एवं मंडल पदाधिकारीयो के साथ डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया और निजातम नगर निवासियों को अपना व अपने सगे संबंधियों का वोट शीतल अगुराल के हक में कमल के फूल पर वोट करने के लिए कहा।

वार्ड नंबर 48 में स्थानीय निवासियों का शीतल अंगूराल के पक्ष में उत्साह एवं जोश देखकर राकेश राठौर ने कहा कि शीतल अंगूरल वेस्ट विधानसभा का यह उपचुनाव रिकार्ड मतों से जीतकर विजय होंगे और वेस्ट विधानसभा का चौमुखी विकास करवा कर इसे शहर का सबसे सुंदर विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री राजेश अरोड़ा,सोनू चौहान,सीमा,अंजना अरोड़ा,संजीव अरोड़ा,कंवल सिक्का,राजकुमार शर्मा, विशाल तखि, संदीप,नरेश तखि,ऋषभ वरनाल, नितिन शर्मा, व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


More Stories
हथियार तस्करी वाले माड्यूल से सम्बन्धित दो व्यक्ति 5 अति-आधुनिक पिस्तौलों समेत अमृतसर से गिरफ़्तार
पंजाब पुलिस ने पाक- आधारित माड्यूल का पर्दाफाश करके एक ओर आतंकवादी साजिश को किया नाकाम; आईडी और पिस्तौल समेत आरोपी गिरफ़्तार
जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा पंजाब पुलिस अधिकारियों को एस.सी.एस.टी. एक्ट के बारे में प्रशिक्षण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश