जालंधर ब्रीज: एनसीसी आउटरीच कार्यक्रम के एक भाग के रूप में, एयर कमांडर (सेवानिवृत्त) अमित वर्मा,प्रतिष्ठित वायु सेना अनुभवी और पूर्व अध्यक्ष वायु सेना चयन बोर्ड की एक वार्ता एनसीसी ग्रुप, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में रक्षा बलों में शामिल होने की तैयारी कर रहे अनेकों इच्छुक कैडेटों ने भाग लिया।

एयर कमांडर वर्मा ने कैडेटों को सेवा चयन बोर्ड साक्षात्कार की तैयारी के बारे में कुछ मूल्यवान और व्यावहारिक सुझाव दिए। एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल मंजीत सिंह मोखा भी इस अवसर पर उपस्थित थे और उन्होंने भी कैडेटों को संबोधित किया।


More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन