जालंधर ब्रीज: डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जालंधर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में फैकल्टी, स्टाफ़, छात्र और परिसर निवासियों ने भाग लिया। संचित जैन (आर्ट ऑफ लिविंग, मोहाली सेंटर ) ने सहभागियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल के साथ सक्रिय रूप से शामिल किया। प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया, निदेशक एनआईटी जालंधर ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त प्रो. अजय बंसल, रजिस्ट्रार एनआईटी जालंधर ने आसनों और प्राणायाम के सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में प्रो. सुभाष चंद्र, डीन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट, प्रो. ममता खोसला, डीन इंडस्ट्रियल अफेयर्स, डॉ. श्रीनिवासन, डॉ. मोहित सैनी, डॉ. दुश्यंत, डॉ. कुंदन, डॉ. हरप्रीत (एनएसएस विंग) सहित कई अन्य सदस्यों ने योग सत्र का लाभ उठाने के लिए भाग लिया। डॉ. नीतू सूद और डॉ. शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का समन्वय किया और सभी सहभागियों को कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।


More Stories
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नकोदर के गांवों के लिए 5.50 करोड़ रुपये की लागत वाले सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन