जालंधर ब्रीज: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां आधिकारिक रूप से वस्त्र मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व केन्द्रीय वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा उपस्थित थे। सिंह के कार्यभार संभालने के अवसर पर वस्त्र मंत्रालय में सचिव रचना शाह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने पदभार ग्रहण करने पर कहा, ‘वस्त्र क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं। वैश्विक निर्यात के मामले में भी वस्त्र उद्योग की बड़ी हिस्सेदारी है।सिंह ने कहा कि वस्त्र उद्योग भी किसानों से जुड़ा हुआ है और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रयास किए जाएंगे।

More Stories
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक
नया जिला अध्यक्ष जालंधर भाजपा के संगठनात्मक इतिहास में नया अध्याय लिखेगा – केवल सिंह ढिल्लों
एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान