मनोहर लाल ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्री के अपने मौजूदा दायित्व के अलावा आज श्रम शक्ति भवन में केन्द्रीय विद्युत मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया।
पूर्व विद्युत मंत्री राज कुमार सिंह ने अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय में राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री को विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी और कार्यभार संभालने के बाद, उन्होंने देश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में एक समीक्षा बैठक भी की।


More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रदर्शन के नए आयाम स्थापित किए
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन