जालंधर ब्रीज: जालंधर लोकसभा चुनाव के दौरान 1 जून को मतदान के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट्स को चालू करने संबंधी मंगलवार को जिला प्रशासकीय परिसर में विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनरों के लिए प्रशिक्षण सेशन आयोजित किया गया।
जिला चुनाव अधिकारी- कम- डिप्टी कमिश्नर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और वीवीपैट्स की कमीशनिंग विधानसभा स्तर पर की जानी है। जिस के लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वोटिंग मशीनों की तैयारी के दौरान कोई समस्या न हो।
उन्होंने बताया कि बूथ अनुसार बांट के लिए वोटिंग मशीनों की दूसरी रैंडमाइजेशन की जा चुकी है, जिसके बाद 23 और 24 मई को विधानसभा स्तर पर उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वोटिंग मशीनों को चालू करने की प्रक्रिया की जाएगी।
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर में लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1951 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां जिले के 1654005 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, विधानसभा स्तरीय मास्टर,चुनाव कानूननों आदि भी उपस्थित थे।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित