जालंधर ब्रीज: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
राज्य सतर्कता ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त कर्मचारियों को इंद्रजीत सिंह, नवां कोट, अमृतसर द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी रेलवे लिंक रोड, अमृतसर पर उसके एक प्लाट के स्वामित्व के संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के बदले में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया जिसमें जेई जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान