जालंधर ब्रीज: पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के मैंबर वनीत वर्मा ने अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान मैंबर ने व्यापारियों की माँगें बहुत ध्यान से सुनी और व्यापारियों की जायज माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी माँगें सम्बन्धित विभाग के पास हल करने के लिए भेजी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है और उद्योगपतियों/ उद्योगों की प्रगति के लिए सहृदय यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही राज्य की ख़ुशहाली में अहम भूमिका अदा करते हैं और देश की आर्थिकता में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और व्यापारियों को पेश समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जायेगा।

More Stories
हरियाणा ने जनगणना 2027 में 100 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य रखा; डिजिटल जनसंख्या गणना के लिए 87,450 फील्ड कर्मियों का अनुमान
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत सफाई अभियान चलाया गया
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सफलतापूर्वक पूर्ण: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा