जालंधर ब्रीज: भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर शहर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने अपने निवास स्थान पर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी के मंडल 4 के उपाध्यक्ष बनने पर मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पार्टी की जन कल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों व योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी, हसन सोनी (मंडल महासचिव), हेमंत ढल्ल, हरीश महेंद्रू, दिनेश खन्ना, अनुपम शर्मा संजीव शर्मा, हरजिंदर अरोड़ा, बृजमोहन व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस दौरान आगामी निगम चुनावों के लिए की जा रही वार्डबंदी, संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता व जनसमर्थन लेने के अनुरूप रणनीति संबंधी विस्तृत चर्चा की गई।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक रंग और स्वास्थ्य जागरूकता की झलक
पीएसपीसीएल द्वारा बिजली बिलों से संबंधित शिकायतों के लिए 24×7 समर्पित हेल्पलाइन नंबर +91 1613105055 और +91 1616650355 जारी
पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान