जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग के एनसीसी कैडेट्स के लिए एक मोटिवेशन सेशन का आयोजन किया गया । कर्नल विनोद जोशी कमांडिंग ऑफिसर -2 पंजाब बटालियन एनसीसी ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को बताया कि वह किस प्रकार एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभा सकते हैं । इस सत्र का आयोजन ANO S/o भूपेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
कर्नल विनोद जोशी ने कैडेट्स को समाज के प्रति अधिक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित होने के लिए प्रेरित भी किया। कैडेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने कर्नल विनोद जोशी को अपना कीमती समय निकालकर कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

More Stories
कनाडा में प्रभावित पंजाबी विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी पंजाब सरकार : डॉ. रवजोत सिंह
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार