विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान शुक्रवार को थाना दिढ़बा, जि़ला संगरूर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर ( ए.एस.आई.) बिक्कर सिंह ( नंबर 2365/ संगरूर) को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को बलजीत सिंह निवासी गाँव तूरबंजारा, तहसील दिढ़बा द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उक्त ए.एस.आई. बिक्कर सिंह उसके जानकार गुरविन्दर सिंह की दिढ़बा थाने में दर्ज एक केस में आगामी ज़मानत कराने में मदद करने के बदले 10,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. बिक्कर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

More Stories
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजय का विशेष व्याख्यान
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी और एनसीआरबी रिपोर्ट ने भगवंत मान सरकार की नशा विरोधी नीति की हकीकत बेनकाब की : परमजीत सिंह कैंथ
मदर्स डे पर ए.पी.जे. स्कूल में आयोजित हुआ भव्य एवं आनंदमय कार्यक्रम