जालंधर ब्रीज: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा 5 नगर निगमों, जिनमें आम चुनाव करवाये जाने हैं, की वोटर सूचियां तैयारी करने के लिए समय-सारणी जारी की गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नोटिफिकेशन नं. 06/ 09/ 2023- 5एलजी1/ 1015, तारीख़ 5 अक्तूबर, 2023 को जारी किया गया था, जिस अनुसार पाँच नगर निगमों (अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा) में आम चुनाव करवाये जाने हैं। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नवीनतम वार्डबन्दी के अनुसार आयोग द्वारा वोटर सूचियां तैयार करने के लिए समय- सारणी तैयार की गई है, जो निम्नलिखित अनुसार हैः –
वोटर सूचियां तैयार करने सम्बन्धी प्रोग्राम :
1. वोटर सूचियां तैयार करने की तारीख़ः 19- 10- 2023 तक
2. वोटर सूचियों का प्रारूप प्रकाशित करने की तारीख़ः 21- 10- 2023 तक
3. दावे और ऐतराज़ दायर करने की आखिरी तारीख़ः 31- 10- 2023
4. दावों और ऐतराज़ों का निपटाराः 08- 11- 2023 तक
5. वोटर सूची का अंतिम प्रकाशनः 10- 11- 2023
उन्होंने कहा कि इन नगर निगमों के अधिकार क्षेत्र में आते आम लोगों को सूचित किया जाता है कि वे समय-सारणी के अंतर्गत निर्धारित समय के दौरान सम्बन्धित ई. आर. ओ. के पास दावे और ऐतराज़ पेश कर सकते हैं।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया