जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने आज राज्य में 14 आई.पी.एस और 4 पी.पी.एस अधिकारियों के तबादले / तैनातियों के हुक्म जारी किये हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ पंजाब सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आईपीएस अधिकारियों में गुरप्रीत कौर देयो को एडीजीपी सीएडी पंजाब और अतिरिक्त प्रभार महिला एवं बाल मामले और अतिरिक्त प्रभार एडीजीपी आईवीसी, जतिन्दर कुमार जैन को एडीजीपी पीबीअई-2 और अतिरिक्त प्रभार एडीजीपी पाॅलिसी एंड रूल्ज और एसओजी पटियाला, बी. चंद्र शेखर को ए.डी.जी.पी. क्राइम-1 और अतिरिक्त प्रभार ए.डी.जी.पी. एस.टी.एफ., एम.एफ. फारूकी को आई.जी पी.ए.पी. जालंधर और अतिरिक्त प्रभार आई.जी. आपदा प्रबंधन पंजाब, नौनिहाल सिंह को आई.जी. लुधियाना रेंज, जसकरन सिंह को आई.जी. बठिंडा रेंज, ए.के मित्तल को आई.जी हैडक्वार्टर पंजाब, डाॅ. कौसतभ शर्मा को आई.जी. फरीदकोट रेंज, गुरशरन सिंह संधू को आई.जी प्रोवीजनिंग पंजाब, प्रदीप कुमार यादव को आई.जी. तकनीकी सेवाएं पंजाब, सुरिन्दर कुमार कालिया को आईजी पीएपी-2 जालंधर, रणबीर सिंह खटड़ा को डिआईजी जालंधर रेंज, सुखमिन्दर सिंह मान को कमांडैंट 9वीं बटालियन पीएपी अमृतसर और पाटिल केतन को एआईजी काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर और अतिरिक्त प्रभार एआईजी एसएसओसी अमृतसर के तौर पर तैनात किया गया है।
इसी तरह पीपीएस अधिकारियों में राजिन्दर सिंह को एसएसपी गुरदासपुर, सवरनदीप सिंह को एसएसपी फरीदकोट, मनजीत सिंह को एआईजी एआरपी और एसडीआरएफ जालंधर और मनजीत सिंह को कमांडैंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर तैनात किया गया है।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित