जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हांगज़ू (चीन) में चल रही एशियाई खेल के फ़ाईनल में प्रवेश करने के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व और ऐतिहासिक पल हैं, क्योंकि हमारी हॉकी टीम ने सेमी-फ़ाईनल में दक्षिण कोरिया की टीम को 5-3 के अंतर से हराकर एशियाई खेल के फ़ाईनल में दस्तक दे दी है। ख़ुशी के पलों को साझा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि समूची टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान से हरेक देश के निवासी का सिर गर्व से ऊँचा किया है।
हॉकी के सुनहरे भविष्य के भरोसे के साथ मुख्यमंत्री ने उम्मीद अभिव्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं, जब हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही अपनी पुरातन शान हासिल कर लेगी। मुख्यमंत्री ने आशा अभिव्यक्त की कि भारतीय हॉकी टीम की यह शानदार जीत हमारे लाखों नौजवानों को प्रेरित करेगी, जो खेल के क्षेत्र में तन-मन से सख़्त मेहनत कर रहे हैं। टीम के शानदार भविष्य और सफलता के लिए कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि भारतीय हॉकी टीम फाईनल में बाज़ी मारकर देश का गौरव और अधिक बढ़ाएगी।

More Stories
भारत ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला मेजबान बना
राजकुमार चौधरी और प्रिंस शर्मा के अर्धशतकों से आईटीसी इलेवन की शानदार जीत
बीआरपीएल द्वारा पहला महिला क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित