June 16, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

गृह मंत्रालय के नए दिशा—निर्देश क्रियान्वित होने से परिस्थितियां पुन: सामान्य होने लगीं

Share news

जालंधर ब्रीज: 1 जून से गृह मंत्रालय के नए दिशा—निर्देश क्रियान्वित होने के पश्चात् पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ में अन्य गतिविधियां पुन: प्रारंभ होने से परिस्थितियां पुन: सामान्य होती जा रही हैं। इन दिशा—निर्देशों के अंतर्गत व्यक्तियों व वस्तुओं की इन्टर—स्टेट व इन्ट्रा—स्टेट आवाजाही जैसी गतिविधियों की अनुमति मिल गई है परन्तु राज्य स्वास्थ्य व स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर व्यक्तियों के आवागमन को नियंत्रित करने का प्रस्ताव रख सकते हैं।

अनलॉक 1.0 के प्रारंभ होने के साथ ही लुधियाना बस अड्डे पर जीवन लौट आया है तथा बसों में सवार होने के लिए बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं। एक टिक्ट खिड़की पर मास्क पहने यात्रियों को अंत्यत धैर्यपूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए देखा जा रहा है। बसों में सवार होने से पूर्व उनकी थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसें अब पुन: दौड़ने के लिए तैयार हैं। शिमला स्थित अंतर—राज्य बस अड्डे पर सभी बसों को विषाणु—मुक्त करके शुद्ध किया जा रहा है तथा स्टाफ़ को यह सुनिश्चित बनाने हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए हैं कि सभी नियमों का अनुपालन किया जाए। रोहतक में रेलवे रोड पर स्थित बाज़ार में लगभग सभी दुकानें पुन: खुल गईं हैं तथा सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग लौट आए हैं।

नए दिशा—निर्देशों के अंतर्गत, राज्यों को ‘आरोग्य सेतु’ मोबाईल ऐप के लिए उत्साहित करने का परामर्श भी दिया जाता है। यह ऐप लोगों को कोविड—19 की छूत के संभावी ख़तरे व स्वस्थ रहने हेतु सर्वोत्तम अभ्यासों का अनुपालन करने व उपयुक्त मैडिकल एडवाईज़रीज़ संबंधी जानकारी देती है। करनाल, हरियाणा के एक सिविल अस्पताल के एक चिकित्सक ने कहा कि यह वृद्धजनों, बच्चों आदि जैसे असुरक्षित लोगों के लिए अधिक महत्वपूर्ण है तथा यह ऐप प्रत्येक व्यक्ति को अपने मोबाईल में डाऊनलोड करनी चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 29 मई, 2020 को कोविड—19 के साथ लड़ने व कंटेनमैन्ट ज़ोनों से बाहर के क्षेत्र पुन: चरणबद्ध ढंग से खोलने हेतु नए दिशा—निर्देश जारी किए हैं। अनलॉक 1 के पुन: खोलने के वर्तमान चरण का ध्यान अर्थव्यवस्था पर केन्द्रित रहेगा। यह दिशा—निर्देश 30 जून, 2020 तक लागू रहेंगे।


Share news

You may have missed