जालंधर ब्रीज: पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने विभाग के अधिकारियों /कर्मचारियों की बनती तरक्कियां जल्द करने के आदेश दिए हैं।
आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ हुयी मीटिंग के बाद उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के उन सभी अधिकारियों / कर्मचारियों की तरक्की करने के आदेश दिए गए हैं, जो तरक्की सम्बन्धित निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही विभागीय तरक्की कमेटी की मीटिंग करवा के इसको अमली रूप दे दिया जाये और नियम /शर्तें पूरी करने वाले अधिकारियों /कर्मचारियों को परमोट कर दिया जाये। उन्होंने कहा तरक्की के साथ विभाग में सीनियर अधिकारियों के खाली पद भरे जाएंगे जिससे विभागीय सामथ्र्य में विस्तार होगा।
स. धर्मसोत ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप से सम्बन्धित 309 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार को प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त हुई राशि में से वज़ीफ़े से सम्बन्धित 206 करोड़ की राशि को जल्द जारी करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि यह वज़ीफ़ा राशि विद्यार्थियों के खातों में डाली जायेगी। उन्होंने बताया कि स्कॉलरशिप की रहती बकाया राशि संबंधी भी केंद्र के साथ जल्द संपर्क किया जायेगा।
स. धर्मसोत ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य के कमज़ोर वर्गों के कल्याण लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कमज़ोर वर्गों के नौजवानों को मुख्य धारा में लाने के लिए सरकार ने जहाँ पढ़ायी के प्रबंध किये हैं, वहीं बेरोजग़ार नौजवानों के लिए 50 हज़ार से 2लाख तक के कम ब्याज दरों वाले कजऱ्े भी मुहैया करवाए हैं।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन