जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को श्रीलंका को शानदार मैच में हरा कर एशिया कप क्रिकेट जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने यह कप जीत कर देश का नाम रौशन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आठ बार यह कप जीत कर इतिहास रचा है। उन्होंने देश का मान बढ़ाने के लिए समूची टीम की सराहना की और भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच को एक तरफा बना दिया। उन्होंने कहा कि इस कप को जीतने वाली पूरी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई की हकदार है। भगवंत सिंह मान ने आने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि यह टीम देश का गौरव है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
स्टार क्रिकेट अकादमी ने जीता नौवां आर.पी. ढौंडियाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब